Azadi Ka Amrit Mahotsav G20, India
Govt. of India
National Platform for Disaster Risk Reduction (NPDRR)

आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए राष्ट्रीय मंच का तीसरा सत्र (एनपीडीआरआर) - 2023

10-11 मार्च 2023, विज्ञान भवन, नई दिल्ली, भारत

एनपीडीआरआर-2023 विषय: बदलती जलवायु में स्थानीय समुत्‍थानशीलता का निर्माण

गोपनीयता नीति


एक सामान्य नियम के रूप में, जब आप साइट पर जाते हैं तो यह वेबसाइट आपके बारे में व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित नहीं करती है। आप आमतौर पर व्यक्तिगत जानकारी प्रकट किए बिना साइट पर जा सकते हैं, जब तक कि आप ऐसी जानकारी प्रदान करने का विकल्‍प नहीं चुनते हैं ।

कुकीज़

कुकी सॉफ़्टवेयर कोड का एक ऐसा भाग है जिसे एक इंटरनेट वेब साइट आपके ब्राउज़र पर तब भेजती है जब आप उस साइट पर जानकारी का उपयोग करते हैं। यह साइट कुकीज़ का उपयोग नहीं करती है।

ईमेल प्रबंधन

आपका ईमेल पता केवल तभी रिकॉर्ड किया जाएगा जब आप कोई संदेश भेजने का विकल्‍प चुनते हैं। इसका उपयोग केवल उसी उद्देश्य के लिए किया जाएगा, जिसके लिए आपने इसे प्रदान किया है और मेलिंग सूची में नहीं जोड़ा जाएगा। आपके ईमेल पते का उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं किया जाएगा, और आपकी सहमति के बिना इसे उद्घाटित नहीं किया जाएगा।

व्यक्तिगत जानकारी का संग्रह और उपयोग:

एनपीडीआरआर सचिवालय उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। एनपीडीआरआर सचिवालय व्यक्तिगत जानकारी के सृजन, संग्रह, उपयोग, भंडारण, निपटान और प्रकटीकरण को सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुसार और लागू विनियमों के अनुरूप आवश्यक रूप से सुरक्षित रखेगा ।

एनपीडीआरआर सचिवालय पोर्टल के माध्यम से एकत्र की गई उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग एनपीडीआरआर कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण और प्रमाणन के लिए किया जाएगा। उपयोगकर्ता के लिए ई-आमंत्रण तैयार करने के लिए हमें कुछ व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी एकत्र करने की आवश्यकता होती है, जिसमें नाम, संपर्क नंबर, ईमेल आईडी, लिंग, फोटोग्राफ, पदनाम, पता, आईडी प्रमाण आदि शामिल हैं, लेकिन यह जानकारी यहां तक सीमित नहीं है। एकत्र किया गया डेटा पूरी तरह से एनपीडीआरआर सचिवालय द्वारा उपयोग के लिए है और इसे सार्वजनिक या निजी क्षेत्र में किसी तीसरे पक्ष के साथ साझा नहीं किया जाएगा।

नोट: इस गोपनीयता कथन में "व्यक्तिगत जानकारी" शब्द का उपयोग ऐसी किसी भी जानकारी को संदर्भित करता है जिससे आपकी पहचान स्पष्ट होती है या उचित रूप से इसका पता लगाया जा सकता है।